Chaitra Navratri 2024
Blog

Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri

Chaitra Navratri 2024 नवरात्रि के नौ दिनों में करें इन रंगों का इस्तेमाल, मिलेगी माता रानी की असीम कृपा

नवरात्र के नौ दिनों में आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। साथ ही इन नौ दिनों के लिए एक विशिष्ट रंग भी निर्धारित किया गया है। ऐसे में नवरात्र की पूजा में इन रंगों को शामिल करना बहुत ही शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं नवरात्र के दौरान प्रयोग किए जाने वाले नौ रंगो का महत्व।

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 8

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 9 Colours of Navratri: सनातन धर्म में नवरात्र के समय को बहुत ही पवित्र और विशेष माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में मुख्य रूप से 2 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। वहीं, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत मानी जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र के कौन-से दिन किस रंग का प्रयोग लाभकारी माना जाता है।

ये हैं नवरात्रि के नौ रंग: Chaitra Navratri 2024

नवरात्रि का पहला दिन – 09 अप्रैल 2024, मंगलवार

रंग – लाल

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 9

Chaitra Navratri 2024 मंगलवार से नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यदि आप इस दिन पूजा में अधिक-से-अधिक लाल रंग का प्रयोग करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। सनातन धर्म में लाल रंग उत्साह एवं प्रेम का प्रतीक माना गया है, तथा माता के चढ़ावे में लाल चुनरी भी प्रिय मानी गई है।

नवरात्रि का दूसरा दिन – 10 अप्रैल 2024, बुधवार

रंग – गहरा नीला

image 63
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 10

Chaitra Navratri 2024 बुधवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इन दिन नीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना गया है। यह रंग समृद्धि एवं शांति का प्रतिनिधित्व करता है।

नवरात्रि का तीसरा दिन – 11 अप्रैल 2024, गुरुवार

रंग – पीला

Chaitra Navratri 2024 नवरात्र में गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। यह रंग ऊष्मा का प्रतीक है, ऐसे में नवरात्रि का तीसरे दिन पर माता के शृंगार में भी पीले रंग का प्रयोग करें और पूजा पर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से आपके जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।  

नवरात्रि का चौथा दिन  12 अप्रैल 2024, शुक्रवार

रंग – हरा

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 11

Chaitra Navratri 2024 हिंदू धर्म में हरा रंग प्रकृति का प्रतीक माना गया है। वहीं हरा रंग जीवन में नई शुरुआत का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन यानी नवरात्र के चौथे दिन पर पूजा के दौरान हरे रंग का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से आपको देवी की कृपा से आपके जीवन मे से सुख-शांति बनी रहेगी।

Chaitra Navratri 2024 नवरात्रि का पांचवा दिन – 13 अप्रैल 2024, शनिवार

रंग – स्लेटी

Chaitra Navratri 2024 स्लेटी रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है। साथ ही यह रंग व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने के लिए प्रेरित करता है। ऐसें में नवरात्रि के पांचवें दिन यानी शनिवार को इस रंग का प्रयोग करके आप जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

नवरात्रि का छठा दिन – 14 अप्रैल 2024, रविवार

रंग – नारंगी

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 12

Chaitra Navratri 2024 माना जाता है कि नवरात्रि के छठे दिन पूजा के दौरान नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। साथ ही यह रंग मन में ऊर्जा का संचार करता है और उत्साह जगाए रखता है। वहीं नारंगी रंग जीवन में सकारात्मकता लाने में भी सहायक है।

Chaitra Navratri 2024 नवरात्रि का सांतवा दिन –  15 अप्रैल 2024, सोमवार

रंग – सफेद

हिंदू धर्म में श्वेत या सफेद रंग को शुद्धता व सरलता का पर्याय माना गया है। ऐसे में देवी की कृपा प्राप्ति के लिए नवरात्रि में सोमवार के दिन सफेद रंग के परिधान धारण करें। इससे साधक को आत्म शान्ति एवं सुरक्षा का अनुभव होता है।

नवरात्रि का आठवां दिन 16 अप्रैल 2024, मंगलवार

रंग – गुलाबी

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024: Know About The Significance Of The Nine Colours Of Navratri 13

Chaitra Navratri 2024 नवरात्रि का आठंवे दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना गया है। यहां गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। साथ ही यह रंग सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए नवरात्र में इस रंग का प्रयोग आपको रिश्तों को जोड़ने में मदद कर।

नवरात्रि का नौवां दिन – 17 अप्रैल 2024, बुधवार

रंग – आसमानी नीला

Chaitra Navratri 2024 आसमानी नीला रंग प्रकृति की विशालता एवं अखंडता का प्रमाण है। ऐसे में नवरात्र में बुधवार के दिन आप इस रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको जीवन में शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *