Ram Mandir 22 January 2024
Blog

Ram Mandir 22 January 2024: 22 जनवरी को देश भर में स्कूल बंद, जानिए किस तारीख तक रहेगा अवकाश

Ram Mandir 22 January 2024 national holiday in india state wise : अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कई राज्यों ने अवकाश घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में शराब नहीं मिलेगी तो गोवा में सरकारी कार्यालय नहीं खुलेंगे। इस पावन मौके पर और किन राज्यों में अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं…

Ram Mandir 22 January 2024
Ram Mandir 22 January 2024: 22 जनवरी को देश भर में स्कूल बंद, जानिए किस तारीख तक रहेगा अवकाश 5

Ram Mandir 22 January 2024 National Holiday In India State Wise : अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयार जोर शोर से शुरू होगी है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने भी 11 दिवस का विशेष अनुष्ठान शुरू कर दिया है। इस उत्सव में हर राज्य अपने तरीके से शामिल रहा है। इसे भव्य से भव्यतम बनाने के लिए कई राज्यों ने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई जगह शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। आइए जानते हैं किन किन राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश Ram Mandir 22 January 2024

Ram Mandir 22 January 2024
Ram Mandir 22 January 2024: 22 जनवरी को देश भर में स्कूल बंद, जानिए किस तारीख तक रहेगा अवकाश 6

उत्तर प्रदेश सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। परीक्षाओं की समय सारिणी को भी बदल दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Ram Mandir 22 January 2024 राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में घोषणा कर दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस पावन मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

हरियाणा
हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके कारण अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत पहले ही आदेश जारी कर दिया है। पहले 15 जनवरी तक ही अवकाश घोषित किया गया था। Ram Mandir 22 January 2024

Ram Mandir 22 January 2024
Ram Mandir 22 January 2024: 22 जनवरी को देश भर में स्कूल बंद, जानिए किस तारीख तक रहेगा अवकाश 7

गोवा
प्रमोद सावंत सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के पावर मौके पर स्कूल और कालेज की अवकाश घोषणा के साथ सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी का एलान कर दिया है।

राजस्थान में ड्राईडे
अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके परभजनलाल सरकार ने ड्राईडे की घोषणा की है। अभी यहां अवकाश घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। Ram Mandir 22 January 2024 को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मांग
इस पावन मौके पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी अवकाश की मांग उठ रही है। दोनों की राज्य में भाजपा की सरकार है। यह बहुत संभव है कि जल्द ही यहां अवकाश की घोषणा कर दी जाए।

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद/नोएडा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने 11 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी। इसके साथ दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा में भी अवकाश रहेगा। इस दिन शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

इससे पहले सीएम योगी ने राज्य में Ram Mandir 22 January 2024 के ही दिन ठेके बंद रखने का आदेश जारी किया था। यानी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।  बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्री, वीवीआईपी, स्पोर्ट्स पर्सन, बड़े कारोबारी पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी 11 यजमानों को आहार-विहार, शयन आदि के संबंध में यम-नियम के कठोर 45 व्रतों का पालन करना होगा। 

अयोध्या जाने वाली सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अयोध्या की ओर जाने वाले सभी मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर बनाने और इन पर कहीं भी अतिक्रमण न होने का कड़ा निर्देश भी दिया है। उन्होंने गुरुवार रात प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मकर संक्रांति, माघ मेला और गणतंत्र दिवस पर किए जा रहे प्रबंधों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

आम लोगों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर

Ram Mandir 22 January 2024 को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम निर्धारित है। दुनिया भर के दिग्गज इस दिन राम की नगरी में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां तक कि सभी सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश आज जारी हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन Ram Mandir 22 January 2024 को प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन सामान्य व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों की व्यवस्था के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव ने 16 से 22 जनवरी तक हर मंदिर में राम संकीर्तन का आयोजन करने, 22 जनवरी की शाम को हर घाट, मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन करने और अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव के बाद आतिशबाजी के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने मंदिरों में स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने, सभी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। सभी दफ्तरों में 22 से 26 जनवरी तक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *